{"_id":"5a91671d4f1c1bd34b8ba96f","slug":"31519478557-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के साथ परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा के साथ परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन घायल
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
SCOOTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनी। मामा के साथ स्कूटी से कुसमरा परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नौनेर निवासी सुगरपाल शनिवार को भांजे अभिषेक और भांजी प्रतिभा को स्कूटी से इंटर की परीक्षा दिलाने के लिए कुसमरा जा रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे स्कूटी जब बरेली-ग्वालियर हाईवे पर जटपुरा बाजार के पास पहुंची तभी एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि स्कूटी अनियंत्रित होने के चलते दुर्घटना हुई है।