{"_id":"5a5e35024f1c1b7d268b4cc7","slug":"31516123394-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की टक्कर में पांच घायल
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। जीटी रोड पर नगला जीसुख के समीप तीन बाइकों की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक साथ तीन बाइक टकराने से हुए हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव सुन्नामई निवासी राजीव बहन पूनम के साथ बाइक से भोगांव जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जीटी रोड पर नगला जीसुख के समीप मोबाइल बजने पर राजीव ने बाइक को रोक लिया। तभी पीछे से आ रहे बाइक पर आ रहे रजत निवासी नगला जीसुख और मुकेश निवासी नगला मलू फर्रुखाबाद ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ललित निवासी कुरावली की भी टकरा गई। हादसे में तीन बाइकों पर सवार पांचो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।