{"_id":"59babf754f1c1b35688b48cb","slug":"31505410933-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत में किशोरी ने किया खुदकुशी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहशत में किशोरी ने किया खुदकुशी का प्रयास
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने आरोपियों की दहशत के चलते आत्महत्या की कोशिश की। परिवारीजनों ने उसे बचाया। तीन दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी अब उसे चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं।
वहीं पुलिस ने मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। गुरुवार को पीड़ित परिवारीजनों ने एएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 12 सितंबर की दोपहर गांव के एक व्यक्ति के बेटे को उसके घर छोड़ने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी दो युवकों ने रास्ता रोक लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गए।
इसके बाद किशोरी ने वारदात की जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवारीजन जब थाने शिकायत करने पहुंचेे तो वहां उनसे मनमाफिक शिकायत लिखा ली गई। मगर उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौंसले बुंलद हैं। अब वह किशोरी को चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी भी दी गई। दहशत के चलते पीड़िता ने बुधवार रात को आत्महत्या की कोशिश करनी चाही मगर परिवारीजनों ने उसे बचा लिया। गुरुवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह को प्रार्थना-पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।