फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रेमिका नहीं मिली तो लिपिक ने मौत को लगा लिया गले

प्रेमिका नहीं मिली तो लिपिक ने मौत को लगा लिया गले

Wed, 28 Jun 2017 01:59 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका नहीं मिली तो लिपिक ने मौत को लगा लिया गले
आगरा। मुरादाबाद के इंटर कालेज में लिपिक हितेश कुमार यादव (30) ने सोमवार देर रात आईएसबीटी पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने आत्महत्या के लिए आगरा के नगला पदी में रहने वाली प्रेमिका के परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान में हितेश ने पुलिस को बताया, प्रेमिका कुशवाहा बिरादरी की है। वह अपनी रिश्तेदारी में दो साल पहले मुरादाबाद आई थी। वहीं पर उसने पढ़ाई की थी। वह भी उस समय मुरादाबाद में एक कंपनी में काम करता था। उसी दौरान उससे प्यार हो गया। दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद उसने उसके परिवार से शादी की बात की तो वे राजी नहीं हुए। उनका कहना था कि वे दूसरी बिरादरी में बेटी की शादी नहीं कर सकते। वे उसे लेकर आगरा आ गए। उसने पुलिस को बताया कि, जब उससे रहा नहीं गया तो वह 26 मई को आगरा उससे मिलने के लिए आया लेकिन उसके परिवारवालों ने उसे मिलने नहीं दिया। उसके पैसे खत्म हो गए तो वह 25 दिन तककभी रेलवे स्टेशन तो कभी बस अड्डे पर सोया। सुसाइड नोट में लिखा कि वह जब भी उसके घर जाता उसे धक्के दिए जाते। वह प्रेमिका के दरवाजे पर जाकर चिल्लाया लेकिन वह बाहर नहीं निकली। उसने दिल तोड़ दिया तो जीने की तमन्ना ही नहीं रही।
विज्ञापन

‘मेरी मौत के लिए वे ही जिम्मेदार हैं’
हरीपर्वत थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसने सुसाइड नोट में लिखा है, प्रेमिका की बेवफाई और उसके परिवारवालों के उत्पीड़न से तंग आकर जान दे रहा हूं, इसके लिए सिर्फ और सिर्फ वे ही लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा न जाए। इंस्पेक्टर का कहना है कि उन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 309 के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद से लाया था जहर की पुड़िया
हितेश कुमार मूलरूप से संभल के पोस्ट सिरसी के गांव हंडाल का रहने वाला है। पिता विजय कुमार का निधन हो चुका है। परिवार में सिर्फ मां है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसने मृत्यु से पूर्व दिए बयान में कहा कि वह मुरादाबाद से ही जहर लेकर आया था। उसने सोच रखा था कि अगर प्रेमिका नहीं मिली तो जान दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed