फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भूमाफियाओं के चिन्हीकरण में भी कर दिया खेल

भूमाफियाओं के चिन्हीकरण में भी कर दिया खेल

Fri, 16 Jun 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
भूमाफियाओं के चिन्हीकरण में भी कर  दिया खेल
police
मथुरा। भूमाफियाओं के चिन्हीकरण में भी बड़ा खेल कर दिया गया है। जिले में भूमि पर कब्जे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन केवल तीन माफियाओं की ही तलाश कर सका है। यह भी वह हैं जो प्राइवेट जमीनों पर विवादों को लेकर नामजद थे। सूत्रों का कहना है कि कुछ माफियाओं को सत्ता का संरक्षण मिल गया जिसके चलते प्रशासन इन पर हाथ डालने में कतरा रहा है।
विज्ञापन



योगी सरकार सरकारी संपत्तियों पर कब्जे को लेकर पहले ही आदेश जारी कर चुकी है। इसके अनुपालन में जनपद भर में सभी विभाग अपनी संपत्तियों पर कब्जे की रिपोर्ट प्रशासन को भेज रहे हैं। इसी प्रक्रिया में डीएम ने पुलिस प्रशासन से भी जनपद में चिंह्ति भू-माफियाओं की लिस्ट मांगी थी। इस लिस्ट के मुताबिक जनपद में सिर्फ तीन भू-माफिया हैं। प्राइवेट जमीनों पर विवादों के चलते दर्ज मुकदमों के आधार पर इन्हें चिंह्ति किया गया है। यह तीनों ही लोग गोवर्धन और वृंदावन थाना क्षेत्र से जुडे़ हैं।
विज्ञापन




प्रशासन की लिस्ट के मुताबिक रोहन सिंह निवासी भवनपुरा गोवर्धन हिस्ट्रीशीटर है। उस पर जमीनों से जुडे़ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। भवनपुरा गोवर्धन के ही कन्हैया पर भी आधा दर्जन मुकदमे बताए जाते हैं। वृंदावन की मधुवन कालोनी निवासी विकास अरोड़ा पर भी जमीनों के विवादों में चर्चित नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनके अलावा मथुरा में तो उन भू-माफियाओं की लिस्ट लंबी है, जिन्होंने सरकारी तंत्र से मिलकर सरकारी सम्पत्ति को कब्जाया है। पिछले 20 साल के रिकार्ड को खगोले तो मथुरा नगर निगम की अधिकांश जमीन को मिलकर मुफ्त में बांट दिया गया है।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में तीन भू-माफिया पंजीकृत हैं। इसकी सूचना शासन को भेज दी गई है।
अजय कुमार अवस्थी, एडीएम, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed