फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2nd standerd girl kidnap from school gate

स्कूल के गेट से कक्षा दो की छात्रा अगवा

Fri, 02 Oct 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
2nd standerd girl kidnap from school gate
शमसाबाद के गांव पुरा स्थित एमएस इंटर कालेज के गेट से गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने कक्षा दो की छात्रा पूजा को अगवा कर लिया। छात्रा के शोर मचाने पर उसके मुंह पर रुमाल रख बेहोश करने का प्रयास किया। ब्लाक कार्यालय पर पुलिस चेकिंग देखकर बदमाशों के होश उड़ गए। वह उसे बाइक से उतारकर भाग निकले। छात्रा ने पुलिस को जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे परिवारीजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

गांव धमैना निवासी मुकेश की 11 वर्षीय बेटी पूजा कॉलेज की छुट्टी के बाद दोपहर तकरीबन 12:30 बजे बहन चंचल और सोनी के साथ कालेज गेट पर खड़ी थीं। पूजा पैदल घर जाने लगी, जबकि उसकी दोनों बहनें गांव के धीरज के साथ बाइक पर घर चली गईं। इसी बीच पूजा के पास बाइक पर आए नकाबपोश दो युवक पहुंचे। उन्होंने उससे कहा कि तुम्हारे पिता (मुकेश) ने भेजा है। कहा है कि पूजा को अपने साथ ले आओ। उसे स्कूल शूज दिलाने ले जाऊंगा। इस पर वह बाइक पर बैठ गई। मुकेश जिस दुकान पर कर्मचारी है, वह शमसाबाद रोड पर है। मगर, युवकों ने यहां बाइक नहीं रोकी है। यह देखकर पूजा ने शोर मचा दिया।  इस पर पीछे बैठे बदमाश ने उसके मुंह पर रुमाल ढक दिया। मगर, आगे चलने पर पुलिस चेकिंग देखकर बदमाश उसे बाइक से उतार गए। पूजा रोती हुई पुलिस के पास पहुंची और सारी घटना बताई। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रोते हुए बोली, धांधूपुरा में रहती हूं
पुलिस के पूछने पर पूजा ने रोते हुए बताया कि वह धांधूपुरा (ताजगंज) में रहती है। इस पर पुलिस उसे वहां पर ले आई। मगर, यहां पर वह अपना घर नहीं बता सकी। गांव के लोगों से पूछताछ में पता चला कि यहां पर उसकी बुआ ऊषा रहती हैं। इस पर पुलिस उसे वहां ले गई। घटना की जानकारी पर मुकेश भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अपहरण पर यकीन नहीं
शमसाबाद पुलिस ने बताया सरेआम छात्रा का अपहरण कोई आसान नहीं है। ऐसा भी हो सकता है छात्रा रास्ता भटक गई हो। इस बारे में बच्ची के परिवारीजनों से जानकारी ली जा रही है। कालेज प्रबंधक मदन तोमर ने बताया कि उनके कालेज के पास से अपहरण की घटना नहीं हो सकती। वह खुद छात्रा को सड़क तक छोड़कर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed