{"_id":"2ceab00343020b41edbcd5e818d6cd9b","slug":"25-minutes-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मिनट तक बवाल, घरों में दुबके रहे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 मिनट तक बवाल, घरों में दुबके रहे लोग
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईदगाह कटघर स्थित सराय रुस्तम खां में मस्जिद के इमाम को हटाने के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान हुए बवाल के बाद से क्षेत्र में तनाव है। पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, इमाम की तहरीर पर नौ नामजद सहित 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें, मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी मोहम्मद असरफ अली को इमामत से हटाने के लिए एक महीने पहले विवाद तब शुरू हुआ था, जब इमाम एक दिन के लिए अपने परिचित के यहां गए थे। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इसी दिन अनवर ने जलसा किया। इसमें इमाम नहीं आ सके। तब से अनवर पक्ष के लोग इमाम पर गलत आरोप लगाकर उन्हें मस्जिद से हटाना चाहते हैं। इस विवाद को खत्म करने के लिए ही पंचायत बुलाई गई थी। मगर, दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर पथराव हो गया। तकरीबन 25 मिनट तक पथराव और मारपीट की गई। महिलाओं और बच्चों ने घरों में दुबककर खुद को बचाया। इंस्पेक्टर निर्मल सिंह यादव ने बताया कि मोहम्मद असरफ की तहरीर पर अनवर, कुर्बान सहित नौ लोग नामजद समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इमाम के समर्थन में लोग
लोगों का कहना है कि इमाम उनके बच्चों को अच्छी तालीम देते हैं। लोगों की मदद भी करते हैं। इसलिए मोहल्ले के लोग उनके साथ हैं। कुछ लोग उन्हें हटाकर माहौल खराब करना चाहते हैं।
विज्ञापन
बाइकों को कब्जे में लिया
बवाल के दौरान कई बाइकों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मौके से 12 बाइक कब्जे में ली है। बाइकों के नंबर के आधार पर भी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मोहल्ले में आई थी पुलिस
कुछ लोगों ने बताया कि पंचायत की सूचना पर मोहल्ले में दो सिपाही आए थे, लेकिन कुछ देर रुकने के बाद ही वे चले गए। अगर, सिपाही मौके पर मौजूद रहते तो बवाल नहीं होता।