फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   अवैध शस्त्र फैक्ट्रियां दोगुनी हुईं

अवैध शस्त्र फैक्ट्रियां दोगुनी हुईं

Tue, 26 Dec 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्ट्रियां दोगुनी हुईं
guns in america

विज्ञापन
मैनपुरी। वर्ष 2017 का सफर वारदातों के बीच अलविदा हो रहा है। वहीं इस वर्ष अवैध असलाह बनाने वालों की सक्रियता दोगुनी रही है। पिछले वर्ष जहां पांच असलाह फैक्ट्री पकड़ीं गईं थीं। वहीं 2017 में अभी तक 10 पकड़ी जा चुकीं हैं।


2016 में पुलिस ने कुल अवैध शस्त्र बनाने की पांच फैक्ट्रियां पकड़ीं थीं। मगर इस बार दोगुने मामले सामने आए हैं। पुलिस ने 10 असलाह फैक्ट्री पकड़ने में सफलता हासिल की है। नशा का कारोबार जस का तस रहा है। एनडीपीएस में इस बार भी पिछले वर्ष की तरह पुलिस ने नौ कार्रवाई की हैं। अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का डंडा तेजी से चला है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार शराब भट्टियां नष्ट करने की कार्रवाई 27 से 47 तक पहुंची है।
विज्ञापन



अराजक तत्वों पर लगाम लगाने में भी इस बार पुलिस पीछे नहीं रही है। ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पिछले वर्ष जहां 338 लोग गुंडा एक्ट में पाबंद किए गए। वहीं इस वर्ष 382 लोग पाबंद किए गए हैं। पिछले वर्ष 34 के मुकाबले इस बार 37 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इस वर्ष विभिन्न थानों में 15 दिसंबर तक कुल 737 मामले की दर्ज किए गए। जबकि पिछले वर्ष दर्ज मामलों की संख्या 753 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed