{"_id":"5a316bbb4f1c1bf4688c104f","slug":"21513188283-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से बाइक सवार ने लूटे 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से बाइक सवार ने लूटे 20 हजार रुपये
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। दन्नाहार कुरावली मार्ग पर बुधवार की रात बदमाशों ने युवक से बाइक लूट ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची देर रात तक सघन चेकिंग अभियान में जुटी रही। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका था।
नगला मही निवासी राजेंद्र सिंह बुधवार को किसी काम से शहर आया हुआ था। शाम तकरीबन 7:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। दन्नाहार-कुरावली मार्ग पर जौहरी नगर के समीप दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रुकवा लिया। जब तक वह कुछ समय पाता, एक बदमाश ने तमंचा उसकी कनपटी पर सटा दिया।
तब तक दूसरे ने उसकी जेब मेें रखी 20 हजार की नकदी लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने उसको पीटा और उसकी बाइक भी लूट ले गए। वारदात के बाद राजेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। देर रात पीड़ित से पूछताछ की जा रही थी। सीओ सिटी राकेश पांडेय का कहना है कि बदमाशों के बारे में कई जानकारियां हाथ लगीं हैं। जांच की जा रही है।