फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग

पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग

Mon, 04 Sep 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग
Firing
सिरसागंज। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही युवक के परिजन तत्काल मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए फिरोजाबाद जिला अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन


घटनाक्रम रविवार रात्रि करीब नौ बजे करीब का है। कसबा के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी सतेंद्र(24) पुत्र भारत सिंह ने 80 हजार रुपया उधार दिया था।रविवार की शाम को वह पैसे मांगने नगला फौजी स्थित उनके घर गया था।
विज्ञापन


इस दौरान ही हुए होली वाली गली के समीप सतेंद्र का विवाद नगला फौजी निवासी युवकों से हो गया। विवाद के दौरान ही बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के दौरान दो गोली सतेंद्र के हाथ एवं सीने में लग गई। इस कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग के बाद युवक मौके से भाग गए। घटना की जानकारी किसी ने सतेंद्र के परिजनों को दी।सूचना मिलते ही परिजन तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी थाना पुलिस को ही देने के साथ ही सतेंद्र को उपचार के लिए फिरोजाबाद जिला अस्पाताल भेज दिया।


फिरोजाबाद में सतेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रैफर कर दिया है। थानाध्यक्ष सिरसागंज ने कहा पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग होने की सूचना मिली है। तहरीर आने पर अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed