{"_id":"5b1bcfd74f1c1b264d8b5b31","slug":"201528549335-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों से नकदी और जेवर चोरी
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी-औंछा। थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर नकदी-जेवर सहित करीब बीस लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस अफसरों, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब एक बजे चोरों ने नागेंद्र सिंह के घर पर धावा बोला। नागेंद्र सिंह की पत्नी कमलेश देवी एटा रिश्तेदारी में गई थीं। घर पर उनकी पुत्री प्रिया व प्रियंका थी । बिजली न होने के कारण दोनों घर की छत पर सो रही थीं। चोरों ने उनके घर में पीछे से साड़ी बांधकर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अलमारी और बक्सों में रखे करीब 9 लाख रुपये के जेवरात व 85 हजार की नकदी चोरी कर ली।
वहीं करीब 20 मीटर दूर स्थित अरविंद कुमार के मकान का रोशनदान तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। यहां से चोरों ने अलमारी और बक्सों को तोड़कर करीब पांच लाख के जेवरात और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। साथ ही पड़ोस में बने अरविंद सिंह के भाई जयपाल सिंह के घर में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यहां से चोर करीब चार लाख के जेवरात और 91 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने वारदात को इतने शातिराना तरीके से अंजाम दिया कि परिजनों के साथ ही ग्रामीणों को इसकी भनक तक नहीं लगी।