फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   घर में लगी आग, सामान जलकर राख

घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Thu, 08 Mar 2018 07:08 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
घर में लगी आग, सामान जलकर  राख
अाग - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी-बिछवां। मधुपुरी गांव में बुधवार रात एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं। घर में मौजूद लोग बाहर निकल कर मदद के लिए चीखने लगे। ग्रामीण एकत्रित होने के बाद आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। जब तक आग पर काबू पाया जा सका। तब तक हजारों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया था। वहीं एक भैंस की जलने से मौत हो चुकी थी। आग बुझाने के दौरान युवक भी झुलस गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी रघुनाथ बुधवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो रहा था। तभी घर में रखे छप्पर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में छप्पर में लगी आग ने घर को चपेट में ले लिया। बाद में घरवालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। आग बुझाने के दौरान रघुनाथ के हाथ झुलस गए। छप्पर में बंधी भैंस की मौत हो गई, घर में रखा चार बोरा गेहूं, सरसों व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed