फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पति की उपेक्षा से गई प्रसूता और मासूम की जान

पति की उपेक्षा से गई प्रसूता और मासूम की जान

Sat, 11 Nov 2017 11:16 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
पति की उपेक्षा से गई प्रसूता और मासूम की जान
जच्चा-बच्चा की मौत
मैनपुरी। पति की उपेक्षा के चलते विवाहिता और उसके मासूम ने शुक्रवार शाम सैफई में दम तोड़ दिया। पति ने गर्भावस्था के दौरान उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद से ही वह आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही थी। कई बार अधिकारियों से मदद दिलाने की गुहार भी लगाई लेकिन कहीं कोई राहत नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव परौंख निवासी आंकाक्षा की शादी वर्ष 2011 में गांव निवासी इंद्रेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद आकांक्षा ने एक बेटी को जन्म दिया। बाद में पति ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आए दिन मारपीट से परेशान आकांक्षा अधिकतर मायके में ही रहती थी। कुछ समय पूर्व समझौता के बाद पति उसे लेकर दिल्ली चला गया। मगर वहां भी उत्पीड़न का सिलसिला बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन


करीब चार माह पूर्व आकांक्षा के साथ मारपीट कर गर्भावस्था में ही घर से निकाल दिया तभी से वह मायके में रह रही थी। आठ माह की गर्भवती आकांक्षा के मायके वाले बेहद गरीब हैं। इस बीच खून की कमी के चलते आकांक्षा बीमार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की उपेक्षा व आर्थिक तंगी से गुजर रही आकांक्षा बूढ़ी दादी के साथ 31 दिसंबर को एएसपी ओमप्रकाश सिंह से मिली थी। उन्हें शिकायती पत्र देकर उपचार कराए जाने के लिए पति व ससुरालीजनों से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की थी। कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई इस बीच आकांक्षा की तबियत बिगड़ गई।


उपचार के लिए उसे सैफई में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को आकांक्षा ने पुत्र को जन्म दिया। मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। शनिवार को मृतका की दादी एएसपी से ससुरालीजनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने की शिकायत लेकर पहुंचे। दादी का कहना था कि अगर पति और ससुरालीजन ध्यान देते तो नातिन व उसके बच्चे की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed