फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चौबीस शिक्षकों ने जांच के लिए जमा नहीं किए अभिलेख

चौबीस शिक्षकों ने जांच के लिए जमा नहीं किए अभिलेख

Sat, 11 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
चौबीस शिक्षकों ने जांच के लिए जमा नहीं किए अभिलेख
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। एसआईटी की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन द्वारा कराई जा रही फर्जी शिक्षकों की जांच का कार्य पूरा हो गया है। जनपद में अब तक की जांच में 93 शिक्षक फर्जी पाए जा चुके हैं। वहीं, 24 से अधिक शिक्षकों ने अभिलेख जमा नहीं किए हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जनपद में फर्जी शिक्षकों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है। सोमवार को फर्जी शिक्षकों की सूची जारी कर दी जाएगी। जनपद में बीएड के फर्जी अंक पत्र से शिक्षक बनने वालों की जांच 13 दिन तक चली। अभी तक 24 से अधिक शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने जांच के लिए अपने अभिलेख जमा नहीं किए हैं।
विज्ञापन


ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई लगभग तय है। इन शिक्षकों को भी संदिग्ध मानते हुए इनकी सूची अलग से तैयार की जा रही है। हालांकि शनिवार को जांच का कार्य पूरा हो गया है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने अधीनस्थों को फाइनल सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि सोमवार को सभी फर्जी शिक्षकों की सूची तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि फर्जी शिक्षकों की सूची सोमवार को तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इसके साथ ही फर्जी शिक्षकों का वेतन भी सोमवार से ही रोक दिया जाएगा। इसके बाद शासन व विभाग के जो आदेश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed