{"_id":"5b0ab3d54f1c1ba66e8b4d38","slug":"181527428053-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Updated Sun, 27 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। थाना क्षेत्र में गांव आलीपुर खेड़ा के पास रविवार की सुबह बाइक की चपेट में आकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ देर बाद वृद्ध ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर निवासी रामचंद्र यादव (60) रविवार की सुबह करीब आठ बजे पैदल ही गांव आलीपुर खेड़ा जा रहे थे। गांव के समीप पहुंचते ही मार्ग से गुजर रही बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों व पुलिस ने वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर उपचार के बाद रामचंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक टक्कर मारनेे वाला बाइक सवार घटनास्थल से भाग गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।