फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवादित भूमि में पक्ष का सहयोग करने में मारा गया इरमान

विवादित भूमि में पक्ष का सहयोग करने में मारा गया इरमान

Sun, 05 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
विवादित भूमि में पक्ष का सहयोग करने में मारा गया इरमान
Murder
दन्नाहार (मैनपुरी)। गांव जवापुर के समीप शनिवार को दिनदहाड़े गोलियां दागकर की गई भट्ठा मजदूर की हत्या विवादित भूमि में विपक्षी का सहयोग करने की रंजिश में हुई है। मामले में पुलिस ने गांव के ही चरन सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


उसके बेटे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना के बाद से गांव मेें बने तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव दरबा निवासी इरमान पुत्र इंसाफ गांव रठेरा स्थित अजय यादव के भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन


शनिवार को दिन में करीब तीन बजे वह साथी के साथ घर आ रहा था। तभी गांव जवापुर के समीप दो बाइक से आए छह हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई इशराज अली की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी चरन सिंह, राजवीर, गुड्डे, मुकेश, जीतू यादव निवासी गांव घुराई और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रात में दबिश देकर पुलिस ने एक आरोपी चरन सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है।

वहीं उसके पुत्र को भी थाने में पूछताछ के लिए बैठा रखा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गांव जवापुर में भट्ठा मजदूर की हत्या के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का मानना है कि मृतक इरमान बेकसूर ही मारा गया है। चर्चा है कि हमलावरों की रंजिश उसके साथ रहे शिवपाल से है। वही उनके निशाने पर भी था। पर, साथ होने के कारण गोलियां इरमान को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।


हालांकि घरवालों की ओर से दी गई तहरीर में इरमान के साथ भट्ठे से आने वाले साथियों में शिवपाल के बजाय साबिर अली और सिपाहीराम का जिक्र है। सिपाहीराम मारपीट के एक मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed