{"_id":"599884b94f1c1b4d158b458d","slug":"181503167673-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
रेप का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। शनिवार सुबह घर से स्कूल जा रही एक छात्रा को शोहदे झाड़ियों में खींच ले गए। दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह छात्रा उनके चंगुल से बचकर घर पहुंची। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
लाइनपार क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय एक छात्रा मनोरंजन केंद्र के निकट स्थित एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। वह शनिवार सुबह सात बजे करीब घर से पैदल स्कूल के लिए निकली थी। रेलवे न्यू कॉलोनी में मालगोदाम के पास पहुंची तो वहां चार युवक एक युवती से अश्लील हरकतें कर रहे थे।
तभी युवकों ने उसे देख लिया। इसके बाद उसे भी झाड़ियों में खींच कर ले गए। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूट कर घर पहुंची। परिवारीजनों को जानकारी दी तो वह थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस छात्रा को लेकर शोहदों की तलाश में गई लेकिन वह नहीं मिले। चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।