{"_id":"597cd5814f1c1b7e098b48bc","slug":"181501353345-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के खिलाफ गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड पर अवैध वसूली का पुलिसकर्मी ने सरेराह एक वैन चालक को बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस की मार से चालक बेहोश हो गया जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम खुल सका।
थाना क्षेत्र के गांव महादेवा निवासी ब्रजेश कुमार शनिवार सुबह करीब नौ बजे मारुति वैन लेकर पुराने बस स्टैंड के समीप खड़ा हुआ था। तभी एक पुलिसकर्मी वहां आकर ब्रजेश से रुपये मांगने लगा। ब्रजेश ने जब रुपये देने से इंकार कर दिया तो गुस्से में आकर सिपाही के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट किए जाने से ब्रजेश के नाक से खून निकलने लगा और वह बेहोश होकर गिर गया। चालक के बेहोश जाने पर आक्रोशित लोग जब पुलिसकर्मी के पास पहुंचे तो वह भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने जीटीरोड पर वाहनों को आड़ा तिरहा खड़ा कर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। उपचार के बाद जब चालक थाने पहुंचा तो वहां पुलिसकर्मियों ने उससे बंद कमरे में पूछताछ की। पूछताछ के बाद जब चालक थाने से बाहर निकला तो उसने मारपीट की घटना से इंकार करते हुए कोई कार्रवाई न करने की बात कही।
सीओ ने लगाई फटकार
जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ परमानंद पांडे ने पीड़ित और स्थानीय लोगों से बातचीत की। मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी की जमकर फटकार लगाते हुए दोबारा से इस तरह की गलती न दोहराने की हिदायत भी दी।