फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सड़क पर प्रसव मामले में सीएमएस ने स्टाफ से मांगा जवाब

सड़क पर प्रसव मामले में सीएमएस ने स्टाफ से मांगा जवाब

Thu, 14 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर प्रसव मामले में सीएमएस ने स्टाफ से मांगा  जवाब
मैनपुरी। जिला महिला अस्पताल में सड़क पर प्रसव मामले की जांच सीएमएस अरुण कुमार ने शुरू कर दी है। गुरुवार को सीएमएस ने तैनात स्टाफ और डॉक्टरों से इस संबंध में पूछताछ की। संबंधितों से लिखित में भी जवाब मांगा गया है। बुधवार को जिला महिला अस्पताल के कैंपस में सड़क पर नगला कौंडर निवासी जितेंद्र की पत्नी रेखा ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इस दौरान रेखा के पति ने जानकारी दी थी कि उसकी पत्नी को यहां तैनात नर्सेज ने यह कहते हुए लौटा दिया था कि अभी उसे प्रसव का दर्द नहीं हो रहा है। जब प्रसव का दर्द हो तब उसे लेकर आएं।
विज्ञापन


परिजन जब उसे एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे तभी जिला महिला अस्पताल के कैंपस के बाहर रेखा का प्रसव हो गया। मामले की जानकारी सीएमएस को हुई। सीएमएस डा. अरुण कुमार ने गुरुवार को रेखा के सड़क पर प्रसव के समय महिला अस्पताल में तैनात नर्सेज स्टाफ से पूछताछ की। साथ ही स्टाफ से लिखित में भी जवाब मांगा गया है। वहीं ड्यूटी पर तैनात डा. अभिषेक यादव से भी पूछताछ की गई है। प्रसव पीड़िता को अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed