फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   हादसे में पिल्ले की मौत पर वाहन में तोड़फोड़, चालक को पीटा

हादसे में पिल्ले की मौत पर वाहन में तोड़फोड़, चालक को पीटा

Sat, 28 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हादसे में पिल्ले की मौत पर वाहन में तोड़फोड़, चालक को  पीटा
मैनपुरी। गांव चिर्रा के पास मार्ग से गुजर रही पिकअप की चपेट में आकर पिल्ले की मौत हो गई। इस बात से गुस्साए नामजद लोगों ने चालक के साथ मारपीट करते हुए वाहन में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के कर्मी तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले गए। पुलिस ने घायल चालक को भी थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा महुअन निवासी बिजेेंद्र सिंह शनिवार की सुबह पिकअप में भूसा लेकर जा रहा था। तभी गांव चिर्रा के पास सड़क पर अचानक एक पिल्ला सामने आ गया। चालक ने बचाने का प्रयास किया मगर वह पिछले पहिए की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिल्ले के मरने के बाद वहां मौजूद गांव निवासी छोटेलाल, संतोष, लालू और एक अन्य ने गाड़ी को रुकवाने के साथ ही चालक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। वहीं पिकअप में भी तोड़फोड़ करते हुए शीशा आदि तोड़ दिया। चालक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पहुंचे यूपी 100 के पुलिसकर्मी तीनों आरोपियों को पकड़ कर थाने ले गए। वहां पुलिस ने चालक को भी बैठा लिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed