{"_id":"5a2436014f1c1b4c528b7437","slug":"171512322561-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पीछे ही चोरों ने चार घरों के तोड़े ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के पीछे ही चोरों ने चार घरों के तोड़े ताले
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। बेखौफ चोरों ने शनिवार की रात थाने के पीछे ही चार घरों के ताले तोड़ डाले। इन घरों से चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी ले भागे। थाने से सटे इन मकानों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है।
थाने के पीछे बसी यादव नगर कालोनी में शनिवार रात चोरों ने चार मकानों में चोरी की। यादव नगर निवासी शिक्षामित्र रजनीश कुमार रविवार को विद्यालय का अवकाश होने की वजह से घर में ताला लगाकर पैतृक गांव लखौरा खुर्द गए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें घर मे चोरी होने की जानकारी दी।
चोर घर से दो तोला सोने का हार, डेढ़ तोला सोने की जंजीर, तीन तोले की चार चूड़ी, आधा किलो वजन की दो करधनी करीब 40 हजार की नकदी ले गए। वहीं यादव नगर निवासी जितेंद्र यादव के घर से भी चोरों ने एक सोने का मंगल सूत्र, दो पायल आदि सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
पेशकार के मकान में रखी 12 बोर के 25 कारतूस की पेटी, छेदालाल के मकान से एलईडी, बैट्री आदि सामान चोरी कर ले गए। बता दें कि उक्त सभी मकान थाने की दीवार से सटे हुए हैं। वहीं थाने के समीप चोरी की इन वारदातों के बाद यादव नगर के लोग दहशत में हैं। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।