{"_id":"5a11be474f1c1bec538be232","slug":"171511112263-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने मायके में जहर खाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने मायके में जहर खाकर की खुदकुशी
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव अरसनिया मायके में रहने वाली एक विवाहिता ने शनिवार की शाम जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव अरसनिया निवासी लक्ष्मण सिंह बहेलिया ने पुत्री सोनी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी मुकेश कुमार के साथ की थी। दिवाली पर दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद पति उसे मायके में छोड़ गया था।
शनिवार शाम को सोनी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उपचार के लिए उसे छिबरामऊ ले गए। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। रात को कानपुर ले जाते समय सोनी ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवारीजन शव को लेकर गांव आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतका के पिता लक्ष्मण सिंह ने पति व अन्य ससुरालीजनों पर बाइक और सोने की चेन के लिए सोनी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।