{"_id":"5989f6f64f1c1b896c8b46c3","slug":"171502213878-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटरों के बाहर तैनात होगी फोर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग सेंटरों के बाहर तैनात होगी फोर्स
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
coaching
- फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
मैनपुरी। कोचिंग सेंटरों और स्कूलों के बाहर होने वाली छेड़खानी की घटनाओं को लेकर प्रशासन गंभीर है। एसपी के आदेश के बाद अब उक्त स्थानों पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। चौराहों पर भी महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
तैनात किए गए पुलिसकर्मी मनचलों पर नजर रखने के साथ ही उन्हें सबक भी सिखाएंगे। साथ ही मनचलों को हवालात की हवा भी खानी पडे़गी।
इसके अतिरिक्त रोजाना पुलिस टीमें स्कूल कालेज खुलने व बंद होने के समय भी मौजूद रह कर निगरानी करेंगे। वहीं हाल ही में महिला पुलिसकर्मियों को अब चौराहा आदि स्थलों पर भी तैनात किया गया है। रोजाना अब उनकी ड्यूटी स्थलों पर लगाई जाएगी।
महिला पुलिसकर्मी अब चौराहा पर ड्यूटी करती नजर आ रही हैं। जबकि पूर्व में इनकी ड्यूटी सिर्फ थानों तक ही सीमित थी। थाने में लिखापढ़ी आदि कार्य व अपराध होने के बाद उन्हें मौके पर स्थिति नियंत्रण को भेजा जाता था।