{"_id":"5b61ae664f1c1bc6508b8044","slug":"161533128294-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन मकान में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गीतापुरम कालोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में नसैनी से एक मजदूर का शव लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोर्वधन नगर निवासी 60 वर्षीय मजदूर अशोक कुमार करीब तीन माह से गीतापुरम कालोनी में बन रहे एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। मंगलवार की शाम कुछ लोगों ने मकान में जाकर देखा तो मकान में रखी नसैनी (लकड़ी की सीढ़ी) से अशोक का शव लटका हुआ था। निर्माणाधीन मकान में शव की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने ही अशोक की हत्या की है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
मृतक के बेटे कुलदीप का कहना था कि पिता के सीधे हाथ की चारा मशीन में जाने से उंगली कट गई थीं। तो फिर पिता ने फंदा कैसे तैयार कर लिया। रस्सी में गांठ कैसे लगा ली। बेटा साफ शब्दों में कह रहा था कि उसके पिता की हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
जसवीर सिंह सिरोही, कोतवाल