फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सड़क हादसे में किसान की मौत से भड़के लोग, जाम

सड़क हादसे में किसान की मौत से भड़के लोग, जाम

Sun, 27 May 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में किसान की मौत से भड़के लोग, जाम
मैनपुरी-कटरा समान। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सेहा खुर्द सौज के पास पिकअप ने घर के बाहर निकले किसान को रौंद दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने कटरा समान-करहल मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। ग्रामीण मृतक को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटा बाद एसडीएम के आश्वासन पर जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सेहा खुर्द सौज निवासी 60 वर्षीय किसान जर्मन सिंह रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बाहर निकले ही थे, तभी मार्ग से गुजर रही पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। पिकअप की चपेट में आकर किसान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद जमा ग्रामीणों की भीड़ आकोशित हो गई। वहीं कुछ ग्रामीणों ने पीछा करके तीन पिकअप को उनके चालकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीनों चालकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दो चालकों को छोड़ दिया। इससे ग्रामीण और उग्र हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि तीनों पिकअप चालक आपस में रेस लगा रहे थे। इसी के चलते हादसा हुआ और पुलिस ने दो पिकअप चालकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने कटरा समान-करहल मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस को ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम किशनी अशोक प्रताप पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत जो भी मुआवजा राशि होगी वह मृतक परिजनों को दिलाई जाएगी। एसडीएम ने लेखपाल से रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने दो चालकों को छोड़े जाने के मामले में भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब दो घंटा तक चला जाम अधिकारी के आश्वासन के बाद खुला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed