{"_id":"5a8719ff4f1c1bef7b8b7b57","slug":"161518803455-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन से लूट कर भाग रहे दो लुटेरे पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई-बहन से लूट कर भाग रहे दो लुटेरे पकड़े
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी-अजीतगंज। गांव रामपीछा नहर के पास भाई के साथ बाजार करने जा रही महिला से कार सवार लुटेरों ने मारपीट कर नकदी और जेवर लूट लिए। पीछे से आ रहे दूसरे भाई ने जब विरोध किया तो उसे धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे दो लुटेरों को दबोच लिया, जबकि तीन साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस लुटेरों से पूछताछ कर रही है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बसावनपुर निवासी सिनोद उर्फ पिंटू के परिवार में शादी समारोह का आयोजन है। इसमें शामिल होने के लिए बहन सुषमा भी घर आई हुई है। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे वह भाई सिनोद के साथ बाइक से बाजार खरीदारी करने जा रही थी। बाइक जब गांव रामपीछा नहर पुल के पास पहुंची तभी पीछे से काली रंग की कार में सवार होकर आए लुटेरों ने कट मारकर बाइक को गिरा दिया। कार से उतरे पांच लुटेरों ने भाई और बहन के साथ मारपीट करते हुए महिला की पहनी हुईं सोने की चार अंगूठी, जंजीर व पांच हजार की नकदी लूट ली।
इस दौरान पीछे से बाइक पर आ रहे दूसरे भाई प्रमोद ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे कार में बैठकर भाग निकले। चीख पुकार और शोरशराबा सुन वहां पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। कार से भाग रहे लुटेरों का पीछा कर पुलिस ने दो लुटेरों को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान तीन साथी कार लेकर भाग गए। थाने लाकर पूछताछ करने पर पकड़े गए युवकों ने अपने नाम राजकुमार निवासी नगला पाल किशनी और सोबरन निवासी गांव बसावनपुर बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। भागे हुए लुटेरों की तलाश की जा रही है।