{"_id":"59f60fd14f1c1bcd538b9eef","slug":"161509298129-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटे माल के बंटवारे के विवाद में की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटे माल के बंटवारे के विवाद में की थी हत्या
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला टांक निवासी युवक की हत्या आगरा में कुछ दिन पूर्व हुई चांदी लूट की वारदात के बाद माल के बंटवारे के विवाद में हुई थी।
आरोप है कि मृतक अनुराग व उसका एक साथी लूट की घटना में शामिल थे। वे घटना के बाद पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। शुक्रवार को अनुराग का शव देवी रोड पर मंदिर के पीछे पड़ा मिला था।
थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला टांक निवासी अनुराग पुत्र कैलाश का शव शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे देवी रोड पर दुर्गा देवी मंदिर के पीछे एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस पहले घटना को आत्महत्या मान रही थी।
विज्ञापन
पर, मौके पर शराब की खाली बोतलें, जेब में खून से सने दस्ताने आदि मिलने के बाद पुलिस भी हत्या मान चुकी थी। आरोप है कि अनुराग व उसका एक साथी कुछ दिन पूर्व आगरा में चांदी लूट की घटना में शामिल थे। पुलिस मुठभेड़ में उसके दो साथी पकडे़ गए थे। वहीं अनुराग व उसका साथी भागने में कामयाब हो गए थे।
पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी तक की जानकारी में पता चला है। कि दोनों के बीच लूट के माल के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद साथी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला भी दर्ज कराया गया है।