फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घर में ही युवक की हत्या, चेहरे पर उड़ेला तेजाब

घर में ही युवक की हत्या, चेहरे पर उड़ेला तेजाब

Thu, 21 Sep 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
घर में ही युवक की हत्या, चेहरे पर उड़ेला तेजाब
युवक की हत्या की जांच करती पु‌ल‌िस - फोटो : amar ujala
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बघिरुआ निवासी युवक की हत्या करने के बाद तेजाब डाल दिया गया। शव को कमरे में बंद कर आरोपी भाग गया। बुधवार को करीब सात दिन बाद सड़ा गला शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बघिरुआ निवासी प्रवीन उर्फ बबलू (35) की मां और भाई की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। पिता भी सन्यासी होकर फिरोजाबाद के पंचवटी आश्रम में रहने चले गए थे। वह अविवाहित था। गांव के बाहर खेत में बने कच्चे मकान में रह रहा था। 14 सितंबर को ग्रामीणों ने उसे आखिरी बार देखा था।
विज्ञापन


इसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं था। बुधवार को जब पिता आदिराम गांव पहुंचे। उन्होंने कमरे में बाहर से ताला लटका देखकर पुत्र के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। कमरे से बदबू आने पर उन्होंने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर कमरे का ताला तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो चारपाई पर प्रवीन का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर चोटों के निशान थे, वहीं तेजाब भी डाला गया था। आदिराम ने पुत्र की हत्या करने की बात कही। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिता और ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रमाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि गांव बघिरुआ में भागवत कथा समापन के बाद बुधवार को भंडारा आयोजित किया जा रहा था। इसका निमंत्रण प्रवीन के पिता को फिरोजाबाद भेजा गया था। बुधवार को गांव आने के बाद आदिराम ने जब दरवाजे का ताला तोड़ा तो पुत्र का शव मिला। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पिता नहीं आते तो शायद शव वहीं पड़ा रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed