फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मुख्यमंत्री के पुतला फूंकने के मामले में 200 सपाइयों पर एफआईआर

मुख्यमंत्री के पुतला फूंकने के मामले में 200 सपाइयों पर एफआईआर

Fri, 18 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के पुतला फूंकने के मामले में 200 सपाइयों पर एफआईआर
फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी/कुसमरा/किशनी। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने व मार्ग जाम किए जाने करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किशनी, कुसमरा और थाना कोतवाली क्षेत्र में करीब दो सैकड़ा नामजद व अज्ञात सपाइयों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित सपाइयों ने थाना कोतवाली क्षेत्र, किशनी व कुसमरा में सीएम का पुतला फूंके जाने के साथ ही जाम लगाकर विरोध दर्ज कराते हुए हंगामा काटा था। पुलिस के समझाने पर भी सपाइयों ने विरोध जारी रखा।
विज्ञापन


इस मामले में थाना कोतवाली में गुरुवार देर रात समाजवादी पार्टी के महासचिव सुखवीर सिंह, डीपी यादव, शिवम यादव, रामू गुप्ता, सूरज यादव, सौरभ, नसीर वारसी, जीशान अली, आजम खान, मानवेंद्र यादव, अवनींद्र, सुमन पीटीआई और बबलू पाल उर्फ मोहन व 30 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना किशनी पुलिस ने सपा के नगर अध्यक्ष डैनी यादव, महासचिव रामबाबू सविता सहित 11 नामजद व 50-60 अज्ञात के विरुद्ध, वहीं कुसमरा रिर्पोटिंग चौकी पुलिस ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जगराम सिंह, नरेंद्र सिंह सहित आठ नामजद व 70-80 अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान कर रही है। वहीं नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed