फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, शव पुलिस लाइन में मिला

मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, शव पुलिस लाइन में मिला

Fri, 11 Aug 2017 11:26 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, शव पुलिस लाइन में मिला
रेप के बाद बा‌ल‌िका की हत्या पर ब‌िलखते पर‌िवारीजन - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार को लापता हुई मासूम का शव शुक्रवार शाम को पुलिस लाइन स्थित खेत में मिला। बच्ची की गला रेतकर हत्या की गई थी। वहीं शव को देखने से लग रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद एसपी और एएसपी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। शव पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे थे लेकिन परिवारीजनों ने नहीं उठने दिया। घटनास्थल पर हंगामा करते रहे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार दोपहर एक छह वर्षीय दलित बच्ची लापता हो गई थी। काफी देर तक स्कूल से वापस न लौटने के बाद परिवारीजनों ने उसकी तलाश की थी। मगर कोई पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरवी भी औपचारिकता निभाने के बाद वापस लौट गई थी। मगर जब मामला एएसपी ओमप्रकाश सिंह के संज्ञान में पहुंचा तो वह रात को बच्ची के तलाश में खुद ही निकले थे। मगर रात भर चली कवायद के बाद भी बच्ची का पता नहीं चल सका था। गुरुवार शाम को बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।


शुक्रवार शाम को बच्ची का शव पुलिस लाइन परिसर में आरआई के समीप खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी राजेश एस, एएसपी मौके पर पहुंचे। बच्ची स्कूल ड्रेस पहने हुई थी उसका गला भी रेता गया था। कपडे़ अस्त व्यस्त थे जिससे लग रहा था कि बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

कनपटी के पास का एक हिस्सा भी गायब था। मौके पर पहुंचे मां बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। साथ ही कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

अधिकारियों ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए सील करना चाहा तो परिवारीजनों ने शव को उठाने से साफ इंकार कर दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। वहीं डॉग स्कवैड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मासूम का शव मिलने के बाद लोगों ने बलि की आशंका भी जताई है। बच्ची के कनपटी का एक हिस्सा गायब है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत कोई मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति ही कर सकता है। हो सकता है कि बच्ची को बलि के लिए ही अगवा किया गया हो। हत्या करने के बाद शव को पुलिस लाइन परिसर में फेंका गया हो।

मासूम का शव पुलिस लाइन परिसर में मिलने के बाद चर्चा है। किसी पुलिसकर्मी ने ही बच्ची के साथ गलत काम किया हो और शव को खेत में फेंक दिया हो। पूर्व में भी पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म आदि के मामले दर्ज हुए हैं।


मासूम छुट्टी के बाद जब घर लौट रही थी। तब उसे आखिरी बार मार्ग में पड़ने वाली एक परचून की दुकान पर देखा गया था। पुलिस व परिवारीजनों की शक की सुई दुकानदार पर भी घूम रही है। पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed