फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिपाही हत्याकांड

सिपाही हत्याकांड

Mon, 07 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
सिपाही हत्याकांड
लोगो सिपाही हत्याकांड
विज्ञापन


सिपाही की हत्या में नया गैंग सामने आया
तीन अपराधियों के बेहद करीब पहुंच गई है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
सिपाही संतोष यादव की हत्या के नौवें दिन पुलिस की जांच में नया गैंग सामने आया है। पता चला है कि वारदात में बिहार का रहने वाला एक युवक और उसके दो साथी शामिल हैं। यह युवक एत्माद्दौला में किराए पर रह रहा था। पुलिस इस गिरोह के बेहद नजदीक पहुंच गई है।

पुलिस सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि मंगलवार रात या बुधवार दोपहर तक इनकी गिरफ्तारी की जा सकती है। इनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। यह गिरोह एत्माद्दौला में किराए पर रह रहा था। दिखावे के लिए मजदूरी करता था, लेकिन रात को बेलचे और सब्बल लेकर चोरी करने के लिए निकलता था। सिपाही सतीश यादव ने पकड़ने की कोशिश की तो गोली चला दी। इस गिरोह के बदमाश पहले जेल नहीं गए थे। इसके चलते पुलिस को इनकी पहचान करने में मुश्किल हो रही थी। हालांकि पुलिस की कहानी में कितना दम है, इसका पता बदमाशों के पकड़े जाने पर ही चलेगा, क्योंकि इससे पहले भी पुलिस तीन कहानी बना चुकी है। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि पुलिस की टीमें रात दिन इस केस के खुलासे में लगी है। उम्मीद है कि जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed