फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कौन नहीं होने दे रहा एसएन के डाक्टर की शादी ?

कौन नहीं होने दे रहा एसएन के डाक्टर की शादी ?

Fri, 30 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
कौन नहीं होने दे रहा एसएन के डाक्टर की शादी ?
आगरा। एसएन मेडिकल कालेज के एक डाक्टर की शादी अनजान शख्स नहीं होने दे रहा है। वह तीन बार रिश्ता तुड़वा चुका है। अब चौथी बार रिश्ता तय हुआ। इस बार भी लड़की के परिवारवालों को फोन करके रिश्ता तोड़ने के लिए बोल रहा है। इससे डाक्टर और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दी है। वे जानना चाहते हैं कि आखिर कौन है जो शादी नहीं होने देना चाहता। साइबर सेल ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छह महीने पहले डाक्टर का पहला रिश्ता तय हुआ था। अनजान व्यक्ति ने उनकी मंगेतर को फोन किया। डाक्टर के बारे में गलत बातें कहीं। इतना ही नहीं ईमेल आईडी पूछकर डाक्टर की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें लिखकर भेज दीं। इससे डाक्टर का रिश्ता टूट गया। तब तो उन्होंने गौर नहीं किया। दूसरी बार उत्तराखंड की युवती से रिश्ता तय हुआ। इस बार भी मंगेतर को काल करके डाक्टर के बारे में उलटा सीधा बोल दिया। एक बार फिर डाक्टर का रिश्ता टूट गया। तीसरी बार भी ऐसा किया गया। इस बार तो हद हो गई। उसने यह भी कहा कि डाक्टर की दो बार शादी टूट चुकी है। इसके बाद डाक्टर ने पिछले दिनों गुपचुप तरीके से रिश्ता तय किया। इसके बावजूद उक्त व्यक्ति को पता चल गया। इस बार भी काल किया गया। इससे डाक्टर और उनका परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। फोन करने वाले का मोबाइल नंबर लिया है। उनका कहना है कि आखिर ऐसा कौन सा व्यक्ति है, जो उनकी शादी नहीं होने दे रहा है। साइबर सेल प्रभारी अमित कुमार का कहना है डाक्टर की ओर से शिकायत आई है। उन्होंने एक मोबाइल नंबर दिया है। इसकी डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन

करीबी हो सकता है
पुलिस का कहना है कि डाक्टर का रिश्ता चार बार तय हुआ है। हर बार फोन करने वाले को इसकी जानकारी होती है। वह लड़की पक्ष के लोगों का नंबर भी पता कर लेता है। इससे आशंका है कि कोई करीबी ही डाक्टर को बदनाम करके रिश्ता तुड़वा रहा है। उनकी निजी जिंदगी की जानकारी भी किसी करीबी को ही पता हो सकती है। आरोपी को पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed