फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   घरेलू कलह में पिता ने पुत्र को मारी गोली

घरेलू कलह में पिता ने पुत्र को मारी गोली

Mon, 10 Jun 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में पिता ने पुत्र को मारी गोली
बंदूक से मारी गोली - फोटो : demo pic
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर में घरेलू विवाद के बाद पिता ने लाइसेंसी बंदूक से पुत्र को गोली मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनाली बंदूक कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर निवासी पूर्व सैनिक सुरेश यादव ने दूसरी शादी की है। पहली पत्नी का पुत्र सीपू यादव खेतीबाड़ी का काम देखता है। रविवार की रात करीब 10 बजे अचानक घर में शोर सुनाई देने लगा। सीपू की सौतेली मां को लेकर पिता से विवाद हो रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान सुरेश कमरे में जाकर अपनी दोनाली बंदूक निकाल लाया और गोली चला दी। गोलियां सीपू के कंधे में जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर यूपी 100 के पुलिसकर्मी पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पुत्र को गोली मारने के आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के साथ ही दोनाली बंदूक भी कब्जे में ली है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि पिता द्वारा ही गोली मारने की बात प्रकाश में आई है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed