फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   विवाहेतर संबंध के चलते भाई ने ही की थी नेमसिंह की हत्या

विवाहेतर संबंध के चलते भाई ने ही की थी नेमसिंह की हत्या

Mon, 29 Apr 2019 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
विवाहेतर संबंध के चलते भाई ने ही की थी नेमसिंह की हत्या
पुलिस गिरफ्त में हत्याराेपी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा परौंख निवासी नेमसिंह की हत्या विवाहेतर संबंध के चलते की गई थी। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा भाई है। वहीं सहयोगी मामा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में गांव मनौना के पास लखौरा जाने वाले मार्ग पर 25 अप्रैल की सुबह 30 वर्षीय नेमसिंह निवासी गांव बुर्रा परौंख का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में पता चला था कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में मृतक के छोटे भाई ने मामा व अन्य के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस जांच कर रही थी, इस बीच चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के हाथ हत्याकांड से जुड़े अहम सबूत लगे तो आरोपी भी सामने आ गया। सोमवार को एसपी अजय शंकर राय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मृतक के एक रिश्तेदार महिला के साथ विवाहेतर संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते सगा भाई दिनेश उसकी हत्या करना चाहता था। 22 अप्रैल को वह नोएडा से नेमसिंह को गाड़ी से लेकर आया था। गांव कंचनपुर में मामा रामशंकर के यहां रुका। उसी रात दोस्त विकास व मामा के सहयोग से पहले गला दबाया और उसके बाद नेमसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।


शव को गांव मनौना के पास फेंक कर वापस नोएडा चला गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी दिनेश व मामा रामशंकर को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त वैगनआर कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। दोनों ने नेमसिंह के विवाहेतर संबंध के चलते हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब विकास उर्फ दीपू निवासी गांव कंचनपुर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed