फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पहले की वसूली, फिर बटवारे को लेकर होमगार्ड और सिपाही भिड़े

पहले की वसूली, फिर बटवारे को लेकर होमगार्ड और सिपाही भिड़े

Sat, 23 Mar 2019 10:54 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
पहले की वसूली, फिर बटवारे को लेकर होमगार्ड और सिपाही भिड़े
मैनपुरी- दन्नाहार (मैनपुरी)। यूपी 100 पर तैनात सिपाही और होमगार्ड ने पहले तो जमकर शराब पी। उसके बाद रुपये बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट की। लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। होमगार्ड ने बताया कि होली पर कई प्रधानों से रुपये और शराब की बोतल लीं थीं। जब उसने हिस्सा मांगा तो सिपाही मारपीट करने लगा। मामले में एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। वहीं, होगार्ड पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में यूपी 100 की एक गाड़ी पर होमगार्ड बिजेंद्र सिंह चालक के पद पर तैनात है। इसी पर आरक्षी किशन स्वरूप भी है। शुक्रवार को होली के मौके पर दोनों ने कई ग्राम प्रधानों से रुपये और शराब ली। शाम करीब छह बजे गाड़ी बिघरई स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी तभी दोनों के बीच रुपये बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों में लात घूंसे चलने लगे। होमगार्ड और सिपाही के बीच मारपीट होती देख मौके पर लोग जमा हो गए। लोगों के रोकने के बावजूद नशे में धुत सिपाही और होमगार्ड लगातार मारपीट करते रहे।
विज्ञापन


जब भीड़ जमा हो गई तो कुछ लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कराया। होमगार्ड ने बताया कि वसूली के दौरान वह भी सिपाही के साथ था, लेकिन जब रुपये मांगे तो आरक्षी अपशब्द कहने लगा और मारपीट करने लगा। वहीं सिपाही का कहना है कि होमगार्ड ने उसके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तमाशबीन बने रहे साथी पुलिसकर्मी
बिघरई के पास पेट्रोल पंप पर जब सिपाही व होमगार्ड के बीच मारपीट शुरू हुई तो साथ में मौजूद दरोगा व अन्य सिपाही वहां से खिसक लिए। दोनों के बीच मारपीट होती रही और साथी दूर खड़े रहे। लोगों ने बीच बचाव किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed