फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

Tue, 19 Mar 2019 11:06 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव
युवक की हत्या कर फेंका शव - फोटो : demo pic
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड के किनारे से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। इससे पीट-पीट कर हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में नवीगंज चौकी से करीब एक किलो मीटर की दूरी पर जीटी रोड किनारे राहगीरों ने युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बंद पेट्रोल पंप के पास मिले शव को देख कर लग रहा था कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है।
विज्ञापन


युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई कुछ भी जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में पहचान के लिए रखवाया। समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर मिले सिर्फ कच्छा-बनियान
लोगों का कहना है कि युवक की हत्या करके शव यहां फेंका गया है। लोगों के इस दावे में दम भी है। क्योंकि मृतक के शरीर पर सिर्फ कच्छा और बनियान ही मिले हैं। जबकि उसका पैंट और शर्ट शव के पास ही पड़े थे। शर्ट एक हाथ में फंसी थी, वहीं पैंट और शर्ट में खून लगा था। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि हत्या के बाद शव यहां किसी वाहन से फेंका गया हो।


पुलिस ने 35 वर्ष आंकी उम्र
मृतक की उम्र का अनुमान पुलिस ने करीब 35 वर्ष लगाया है। रंग सांवल था। वह क्रीम कलर की पैंट व हल्ले गुलाबी रंग की धारीदार शर्ट पहने हुआ था। पुलिस को उसके पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज या फिर मोबाइल नहीं मिला, जिससे उसकी शनाख्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed