{"_id":"5c8507a3bdec221425445a7d","slug":"155222220817-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला मिश्राना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों कीमत के जेवर और नगदी चोर ले गए। मकान मालिक परिवार के साथ शादी में शामिल होने ग्वालियर गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे मकान मालिक ने जानकारी जुटाने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली के मोहल्ला मिश्राना में मुकेश दुबे परिवार के साथ रहते हैं। दो दिन पहले मुकेश मकान का ताला बंद करके अपने परिवार के लोगों के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर गए थे। शनिवार की रात चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर और नगदी चुरा ली। चोरी करने के बाद चोर आसानी से निकल गए। रविवार की सुबह जागने पर पड़ोस के लोगों ने मकान के ताले टूटे देख मुकेश को सूचना दी।
मकान के ताले टूटने की जानकारी होते ही मुकेश परिवार के साथ मैनपुरी पहुंचे। ताले तोड़कर की गई चोरी में चुराए गए सामान की जानकारी जुटाई। मुकेश ने चेारी के संबंध में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मुकेश ने बताया कि चोर घर में रखे लगभग पांच लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण और 25 हजार की नगदी चुरा ले गए हैं। पुलिस ने मुकेश की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।