फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दुल्हन ने किया फेरे लेने से इंकार

दुल्हन ने किया फेरे लेने से इंकार

Tue, 26 Feb 2019 10:36 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन ने किया फेरे लेने से इंकार
मैनपुरी किशनी। गांव नगला गवे में बरात चढ़ने के बाद दहेज की मांग सुनते ही दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन का इंकार सुन दूल्हा पक्ष के लोग परेशान हो गए। इंकार के बाद मानमनौव्वल का दौर शुरू हो गया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला गवे निवासी एक युवती की शादी थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला रामा निवासी कृष्णमुरारी के पुत्र कमलेश कुमार के साथ तय हुई थी। सोमवार की शाम धूमधाम से बरात दरवाजे पर पहुंची। जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद जब फेरों का समय आया तो अचानक दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन का इंकार सुनकर दूल्हा पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। युवती ने आरोप लगाया कि दहेज लोभियों के घर वह कतई शादी नहीं करेगी।
विज्ञापन


दूल्हा पक्ष पर सोने की जंजीर और अंगूठी मांगने का आरोप लगाया। दुल्हन को काफी समझाया गया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ गई। विवाद सुलझता न देख दोनों पक्ष ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। दूल्हा के पिता ने बताया कि चढ़ावे के वक्त जेवर पुराने बताते हुए बरातियों संग मारपीट की गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष के बीच समझौता के प्रयास चल रहे थे। इस्पेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed