फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी

कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी

Sat, 23 Feb 2019 10:59 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी
खुदकुशी - फोटो : demo pic
अजीतगंज (मैनपुरी)। बेटे के इलाज के लिए साहूकारों से लिया गया कर्ज किसान के लिए जानलेवा बन गया। आए दिन होने वाले तकादों से परेशान होकर किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान का शव शुक्रवार देर रात पेड़ पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार किसान फसल में हुए नुकसान के कारण कर्ज नहीं चुका पा रहा था। वहीं साहूकार वसूली को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी मनोज कुमार राजपूत (40) का 13 वर्षीय पुत्र मोहित करीब छह माह पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजनों के अनुसार उसके उपचार के लिए मनोज ने साहूकारों से रुपये उधार लिए थे। उपचार में करीब पांच लाख रुपये तक खर्च हो गया।
विज्ञापन


तब कहीं जाकर मोहित की जान बच सकी थी। किसान ने फसल हो जाने के बाद कर्ज चुकाने की सोच रखी थी, लेकिन खराब मौसम में फसल भी धोखा दे गई। हर ओर से परेशानी में घिरने के बाद परेशान होकर किसान शुक्रवार शाम घर से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। देर रात करीब एक बजे मनोज का शव गांव के पास एक खेत में अमरूद के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

किसान मनोज कुमार के पुत्र मोहित ने बताया कि पिता कर्ज की चिंता को लेकर परेशान रहा करते थे। वह कहते थे कि क्या करना चाहा था और क्या हो गया। साहूकार भी लगातार तकादा कर रहे थे। गांव किशोरपुर में किसान द्वारा कर्ज के बोझ के चलते खुदकुशी की घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।


ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं कि सूदखोरों से मोटे ब्याज पर लिया गया कर्ज ही मनोज की मौत की वजह बन गया। वहीं प्रकृति को भी उसके हालात पर दया नहीं आई। पहले इकलौते पुत्र की जान बचाने के लिए लाखों का कर्ज ले लिया, जब उसे चुकाने के लिए फसल पर आस लगाई तो मौसम की मार ने उसे भी तोड़ दिया। साहूकार आए दिन रुपये वापसी को लेकर तकादा करने आते थे। कई बार तो उसकी बेइज्जती भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed