फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   गांव नैगवां खिरिया में दबंग ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

गांव नैगवां खिरिया में दबंग ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sat, 16 Feb 2019 10:46 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
गांव नैगवां खिरिया में दबंग ने फायरिंग कर फैलाई दहशत
फायरिंग करता युवक - फोटो : अमर उजाला डेमाो
मैनपुरी-किशनी। गांव नैगवां खिरिया में राशन डीलर चुनाव संपन्न होने के बाद दबंग ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले की तलाश की, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आ सका। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को गांव नैगवां खिरिया स्थित पंचायत घर में राशन डीलर का चुनाव हो रहा था। वहां एसडीएम अशोक प्रताप, इंस्पेक्टर आशीष कुमार, प्रभारी निरीक्षक बेवर श्याम सिं पीलवान सहित पुलिस बल मौजूद था। चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। इस बीच मंजू देवी व बबली देवी ने नामाकंन किया। दोपहर करीब एक बजे गिनती होने के बाद मंजू देवी को 182 मतों से विजयी घोषित कर दिया। चुनाव खत्म होने के बाद ग्रामीण अपने अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी पंचायत घर के सामने गली में किसी ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, आवाज सुनकर पुलिस गली में दौड़ गई। फायरिंग करने वाले की तलाश की मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार चुनाव हो चुका था निरस्त
किशनी। गांव नैगवां खिरिया में पहले भी तीन बार चुनाव प्रक्रिया निरस्त की जा चुकी है। 30 अगस्त 2018 को राशन डीलर चुनाव के दौरान फायरिंग हो गई थी। इसके बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया था।


एसआई ने दर्ज कराया मामला
किशनी। पुलिस को जांच करने पर पता चला कि फायरिंग हारे हुए प्रत्याशी बबली चौहान के पति विपिन चौहान ने चुनाव रद्द कराने के इरादे से की है। एसआई साहब सिंह ने विपिन के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed