फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बाइक सवारों को कार ने रौंदा, एक की मौत

बाइक सवारों को कार ने रौंदा, एक की मौत

Sun, 10 Feb 2019 10:14 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों को कार ने रौंदा, एक की मौत
कार ने रौंदा - फोटो : demo
मैनपुरी- भोगांव। शनिवार देर शाम साली की शादी के लिए बाइक से बाजार खरीददारी करने गए फिरोजाबाद निवासी जीजा सुनील सक्सेना को कार ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों का उपचार आगरा व एटा में चल रहा है। जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव रायतपुर निवासी 30 वर्षीय सुनील सक्सेना की ससुराल थाना क्षेत्र के गांव रुई में है। वह साली आरती की शादी में शामिल होनेे के लिए आए थे। 10 फरवरी को बारात आनी थी। शनिवार की शाम करीब सात बजे सुनील बाइक पर थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बीलपुर निवासी राजू और जनपद औरेया के गांव पड़ैना निवासी संजू के साथ कस्बा बाजार से शादी का कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


बाइक जब भोगांव तहसील के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही ऑल्टो कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं संजू और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही भोगांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को परिजन आगरा व एटा में उपचार के लिए ले गए। वहीं दुल्हन के जीजा की मौत के बाद घर में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed