फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी

बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Tue, 28 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। महानगर के चौबियापाड़ा में नगला पायसा में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। छत के सहारे दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन


मकान में घुसे बंदरों की धमा-चौकड़ी से चोरी का पता लग सका। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। मकान स्वामी के भाई ने तहरीर दी है, पर भाई के मुंबई से लौटने पर ही कितने की चोरी हुई, यह पता लग सकेगा।
विज्ञापन


चौबियापाड़ा के नगला पायसा निवासी बृजराज पुत्र वासुदेव करीब 10 दिन से परिवार के साथ मुंबई गए हुए हैं। सोमवार की रात छत के सहारे से घुसे चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह बंदरों के घर में घुसकर बर्तन बाहर लाने शुरू कर दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि मकान स्वामी मुंबई में हैं। उनके भाई बृजभूषण ने तहरीर दी है। मकान स्वामी के लौटने के बाद कितने की चोरी हुई, इसका पता चल सकेगा। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed