{"_id":"5b4251e54f1c1b92468b5529","slug":"153107299510-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस पदाधिकारी पर हमले में छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरएसएस पदाधिकारी पर हमले में छह पर रिपोर्ट
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमले में घायल बृजेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आरएसएस के धर्म जागरण प्रचार सह प्रमुख ब्रजेश शर्मा (50) पर हमले के मामले में छोटे भाई सुदीप शर्मा की तहरीर पर थाना मटसेना में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हमले के पीछे कुछ दिनों पूर्व परिवार की किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना बताई गई है।
थाना मटसेना के ग्राम रसीदपुर कनैटा निवासी ब्रजेश शर्मा (50) पुत्र शिवप्रभू शर्मा पर शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला किया गया था। घायल ब्रजेश का आगरा में उपचार चल रहा है। शनिवार देर रता उनके भाई सुदीप शर्मा ने थाना मटसेना में तहरीर दी।
इसमें कहा कि गांव के रामवीर पक्ष के लोग किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना से रंजिश मान रहे थे। विपक्षी वीकेश व राहुल पुत्रगण रामवीर सिंह, उपेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह, नगला ढेंका निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र पुरुषोत्तम, लढू़पुर निवासी भोला और रामवीर के साले धर्मेंद्र निवासी जलालपुर के खिलाफ गाली गलौज, लूटपाट, मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मटसेना सुनील भारद्वाज ने कहा कि संघ पदाधिकारी ब्रजेश के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, आरोपी फरार हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।