फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो सगी बहनें फांसी के फंदे पर झूलीं,एक की मौत

दो सगी बहनें फांसी के फंदे पर झूलीं,एक की मौत

Sun, 08 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
दो सगी बहनें फांसी के फंदे पर झूलीं,एक की मौत
sucide shimla
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद के मोहल्ला खेड़ा में एक युवती ने फांसी लगा ली, इससे उसकी मौत हो गई। बड़ी बहन के इस कदम को देखकर छोटी बहन ने भी फांसी लगा ली। परिजनों ने उसको तुरंत नीचे उतार लिया। परिवारीजन गंभीर हालत में किशोरी को उपचार के लिए किसी प्राईवेट अस्पताल में ले गए। पुलिस को परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


घटनाक्रम खेड़ा मोहल्ला का है। 18 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। बहन को फांसी के फंदे पर लटका देख छोटी बहन ने भी कमरे में जाकर फांसी लगा ली। गनीमत रही कि परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से उतार कर उपचार को फिरोजाबाद के किसी प्राईवेट अस्पताल में ले गए। सगी बहनों द्वारा उठाए गए इस कदम से पूरा परिवार स्तब्ध है। चर्चा यह थी कि दोनों बहनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे बड़ी ने फांसी लगा ली। बड़ी को मृत देख छोटी ने आक्रोश में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


परिवार के लोग कुछ भी कहने से बचते रहे। सिर्फ इतना कहा कि बड़ी बेटी बीमार थी इसलिए मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद विजय कुमार गौतम ने कहा कि दो बहनों के फांसी लगाए जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed