फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बाइक के साथ लूट का आरोपी पुलिस ने पकड़ा

बाइक के साथ लूट का आरोपी पुलिस ने पकड़ा

Sun, 29 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बाइक के साथ लूट का आरोपी पुलिस ने  पकड़ा
मैनपुरी-बरनाहल। पांच महीने से पुलिस को चकमा देता आ रहा लूट का आरोपी युवक बाइक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को कई घटनाओं के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। थाने में आरोपी के विरुद्ध लूट के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


थाना पुलिस शनिवार की रात गश्त कर रही थी। तभी थानाध्यक्ष जेपी अशोक ने बाइपास मार्ग पर तेजी से बाइक दौड़ा रहे अपाचे सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। काफी देर पीछा करने के बाद भदौलपुर चौराहा के पास पुलिस ने अपाचे सवार को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मानिकचंद्र निवासी गांव भदौलपुर बताया। थाने लाकर जानकारी की गई तो पता चला कि पुलिस को उसकी पांच महीने से तलाश थी।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि छह फरवरी को उसने और साथी संदीप निवासी गांव धमौआ व एक अन्य साथी ने नवाटेड़ा के पास घिरोर निवासी एक व्यक्ति से लूट की थी। पूछताछ में उसने पुलिस को कई अन्य वारदातों के बारे में बताया। वहीं थाने में उसके विरुद्ध लूट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य जनपदों से आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। वहीं लुटेरे को लिखापढ़ी करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed