{"_id":"5b0ff6054f1c1b936e8b5aca","slug":"151527772677-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को मिट्टी का तेल डाल जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को मिट्टी का तेल डाल जलाने की कोशिश
Updated Thu, 31 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गांव खरपरी में विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की गई। ससुरालीजनों के चंगुल से बचकर निकली विवाहिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद औरैया के गांव रामगढ़ निवासी रामराज की पुत्री राधा की शादी नवंबर 2017 में कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी निवासी राजवीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
दिन बीतने के साथ ही ससुरालीजनों द्वारा उत्पीड़न बढ़ता गया। 30 मई 2018 को ससुरालीजनों ने उसे मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की। किसी तरह बचकर वह थाना कोतवाली पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति राजवीर, ससुर दिनेश, सास संगीता, ननद जूली और पिंकी, देवर आकाश के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।