फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बदायूं 0 ट्रक चालक की मौत

बदायूं 0 ट्रक चालक की मौत

Tue, 03 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
बदायूं 0 ट्रक चालक की मौत
ध्यानार्थ: बदायूं, आजमगढ़, अलीगढ़, आगरा
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसा कंटेनर, दो की मौत, दो घायल
आजमगढ़ से अलीगढ़ पशु लेकर जा रहे थे पशु व्यापारी
बदायूं के रहने वाले थे सभी, तड़के चार बजे कासिमपुर के निकट हुए हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बलदेव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में तड़के चार बजे एक कंटेनर आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। घटना में कंटेनर के मालिक और चालक की मौत हो गई, वहीं दो पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल और मरने वाले सभी लोग बदायूं से हैं।

बदायूं के गांव पखानू थाना अलापुर निवासी नाबेद और सलीम पशु व्यापारी हैं। वे गांव पखानू निवासी मोहम्मद कलीम (30 वर्ष) के कंटेनर में 10 पशु लेकर आजमगढ़ के जुबेरगंज से अलीगढ़ बाईपास पर लगने वाली पशु पेंठ जा रहे थे। कंटेनर को गांव दारा नगर अलापुर बदायूं निवासी पप्पू (28) चला रहा था। तड़के चार बजे जब वे यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव क्षेत्र के गांव कासिमपुर के निकट से गुजर रहे थे, तभी तेज गति से चल रहा कंटेनर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। घटना में कलीम पुत्र सुलेमान और पप्पू पुत्र फतेह खान की मौके पर मौत हो गई। नाबेद व सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बलदेव पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि घायल कंटेनर में फंसे गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे घायलों को बाहर निकाला। मृतकों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेेजे गए। गंभीर रूप से घायल नाबेद व सलीम को आगरा अस्पताल भेजा गया। बलदेव पुलिस कंटेनर और ट्रक को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed