{"_id":"59ea2faf4f1c1b6f548b835e","slug":"151508519855-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम मांस परोसने पर युवक को मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कम मांस परोसने पर युवक को मार दी गोली
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। गांव अलालपुर में शुक्रवार शाम शराब पीने के बाद कम मीट परोसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद नशे में धुत आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव अलालपुर निवासी पप्पन चौहान ने घर के बाहर मीट बनवाया था। गांव निवासी सिंटू चौहान और उसने पहले तो जमकर शराब पी। इसके बाद दोनों मीट खाने के लिए बैठ गए। मीट परोसने के दौरान सिंटू की प्लेट में ज्यादा मीट देखकर पप्पन ने भी और मीट देने को कहा।
इस बात को लेकर सिंटू व पप्पन में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान सिंटू ने तमंचा निकाल कर पप्पन को गोली मार दी। गोली लगने से पप्पन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत सिंटू गालियां बकता हुआ वहां से चला गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। काफी देर तक आरोपी की तलाश करती रही मगर वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।