{"_id":"59bac2454f1c1b96688b4a31","slug":"151505411653-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपकर्मियों को पीटकर 96 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंपकर्मियों को पीटकर 96 हजार रुपये लूटे
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर/कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप के प्रबंधक और कर्मचारियों को पीटकर बाइक सवारों ने करीब 96 हजार रुपये लूट लिए। वहीं बेवर थाना क्षेत्र में टप्पेबाजों ने भिंड निवासी महिला और उसके मामा से जेवर दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार करदी। घटना की तहरीर थाने में दी गई हैं।
जीटी रोड स्थित नहरपुल गैलानाथ के समीप स्थित आरबी पेट्रोल पंप में फिरोजाबाद के गांव नगलाबीच निवासी शाहिद मैनेजर है। गुरुवार दिन में करीब दो बजे पेट्रोल पंप पर गांव महादेवा निवासी अनूप कुमार, गांव भानपुरा निवासी गुलशन व चार अन्य लोग पेट्रोल डलवाने आए थे।
बाइक मेें पेट्रोल डलवाने के बाद रुपयों को लेकर कर्मचारी आसिफ का इन युवकों से विवाद हो गया। शोर सुनकर मैनेजर भी वहां पहुंच गए। कहसुनी के दौरान इन युवकों ने मैनेजर और कर्मचारी नौशाद, जितेंद्र, सुरेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। मैनेजर और कर्मचारियों को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक केबिन में घुसकर वहां बिक्री का रखा हुआ 96 हजार रुपये भी लूट ले गए। कोतवाल मुकेश कुमार का कहना है कि पेट्रोल पंप पर मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों में समझौता की बात चल रही है।
वहीं, जिला भिंड के गांव भदापुर निवासी पंकज देवी और उनके मामा दिनेश राठौर निवासी गांव मंगदपुर जनपद एटा के साथ मायके धकरई अलीगंज जा रहीं थी। शाम करीब चार बजे दोनों बेवर बस स्टैंड पर उतरे। तभी वहां आए दो युवक आए। इनमें एक युवक ने पंकज देवी से कहा कि तुम्हारे पति से तुम्हारी नहीं बनती।
महिला ने जब हां कहा तो ठगों ने कहा कि साथ में लाई नकदी व जेवर उतारकर कर रख दो। ठगों के जाल में फंसे मामा भांजी ने 25 हजार की नकदी, चार अंगूठी, सोने की चेन को बैग में रख दिया। ठगों ने उनसे 50 कदम विपरीत दिशा में जाने को कहा। दोनों जब चलने लगे इस बीच ठग रुपया व नकदी से भरा बैग उठाकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है।