फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस पर हमला करने के आरोपी को छुड़ाने का प्रयास

पुलिस पर हमला करने के आरोपी को छुड़ाने का प्रयास

Wed, 30 Aug 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने के आरोपी को छुड़ाने का प्रयास
अस्पताल में पु‌ल‌िस से कहासुनी करते लोग - फोटो : amar ujala
मैनपुरी/कुरावली। मंगलवार को शोभायात्रा के दौरान हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को जब पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने पहुंची। तो वकीलों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुडाने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिसकर्मियों में हाथापाई भी की। सूचना मिलते ही जिले भर का फोर्स दीवानी बुला लिया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। आरोपी युवक हिंदू युवा वाहिनी कुरावली का नगर अध्यक्ष है। वहीं पुलिस ने युवक के खिलाफ पुलिस पर हमला व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं युवक के आरोपों के बाद एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ करहल को सौंपी है।
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के महेशानंद नगर निवासी ब्रजेश जादौन कुरावली में हिंदू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष है। मंगलवार शाम को कसबा से निकल रही जाहरवीर बाबा की शोभायात्रा के दौरान बाइक से दो अन्य साथियों के साथ गुजर रहा था। तभी वहां तैनात दो पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की गई। उक्त घटना के बाद जब ब्रजेश वहां से चला गया। तब रात करीब 8.30 बजे एसपी राजेश एस थाने पहुंचे। वहां सिपाहियों ने अपने साथ हुई अभद्रता की बात कही। उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध पुलिस पर हमला व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया गया।

रात को जब ब्रजेश अपने तीन वर्षीय पुत्र ईशू को बाइक पर लेकर जा रहा था तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर थाने ले गए। जानकारी होने के बाद जब हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पहुंचे तो रात में ही उसे बिछवां थाने ले जाया गया। वहां भी भाजपाई व हिंदूवादी संगठनों के लोग पहुंच गए। थाने का घेराव कर लिया।

कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद सुबह पुलिस आरोपी को जब कोर्ट में पेश करने पहुंची तो फर्जी मेडिकल कराने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन के लोग पुलिस से भिड गए। आरोपी को जीप से निकाल कर छुडाने की कोशिश की गई। मौके पर परिसर में तैनात पीएसी के जवान भी आ गए। कुछ अधिवक्ताओं ने युवक का मेडिकल कराने की बात कही। सूचना मिलने के बाद दीवानी में जिले भर का फोर्स बुला लिया गया।

सीओ सिटी राकेश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। ब्रजेश को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में एसएसआई कुरावली महक सिंह बाल्यान के साथ भीड में शामिल युवकों ने हाथापाई करते हुए उनकी टोपी को फेंक दिया। उनके हाथ से कागजात आदि छीनने की कोशिश की गई। इस दौरान सीओ सिटी राकेश पांडेय व एसओ बिछवां ने स्थिति को संभाला।


गुस्साए लोगों को शांत किया गया। जानकारी मिलने के बाद भाजपा के नेता भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मेडिकल के बाद ब्रजेश को जिला अस्पताल में प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। वार्ड की निगरानी के पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed